न्यूज़

डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व पर किसानों के हित के लिए 05 जून को सभी ब्लाक तहसीलों में ज्ञापन सौंपा गया।

जांजगीर। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा के जिला अध्यक्ष-डाँ. चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में केंद्र की किसान विरोधी मोदी सरकार को किसान की धान व अन्य उपज पर आंकलन के आधार से समर्थन मूल्य में वृद्धि करना था। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस अभूतपूर्व कोड 119 संकटकाल में विगत 5 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य निर्धारण में मामूली वृद्धि की गई है। जो किसानों के प्रति कथनी व करनी में अंतर को याद करती है। केंद्र सरकार के अविवेक अभुझ किसान विरोधी सोच का नतीजा यह है।कि किसानों के उपज धान का लागत मूल्य गलत ढंग से निकालकर समर्थन मूल्य में महज ₹53 रु. प्रति क्विंटल वृद्धि कर इसे लागत का डेढ़ गुना बताया जा रहा है।जोकि गलत होने के साथ किसानों से भद्दा मजाक व असहनीय है। इस वर्ष धान पर ₹53रु. की ममुली वृद्धि गत वर्ष की तुलना में मात्र 2.92प्रतिशत बढा है। आपके द्वारा किसानों को गुमराह करते हुऐ की गई चार कथाकथित घोषणा में झूठ छल ठगी छिपी हुई है।आपके द्वारा घोषित 14 फसलों के समर्थन मूल्य निर्धारण में मामूली वृद्धि मैं 52 फसलों को छोड़कर बाकी फसलों में समर्थन मूल्य वृद्धि 5 प्रतिशत से कम है।जो कि देश के किसानों के साथ छलावा है। आपकी पहली घोषणा समर्थन मूल्य वृद्धि बाजार मैं बड़े महंगाई की दर से कम है। दूसरी किसानों को 7% की दर से कर्ज दिया जाना पुरानी योजना है। तीसरा कर्ज अदायगी समय पर में 3% झूठ या भी पूर्व से लागू है। चौथा किसानों को ब्याज में छूट 31 अगस्त तक बढ़ा दिए जाने की बात ब्याज में छूट नहीं बल्कि अदायगी में समय बढ़ोतरी है। यह कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में कुल समर्थन मूल्य वृद्धि ₹890 रु.की गई थी। इसके मुकाबले भाजपा सरकार के इन 6 वर्षों में समर्थन मूल्य वृद्धि कम हुई है। आपकी सरकार धान के प्रति क्विंटल लागत बार ₹45 की रही है। यदि ईमानदारी से किसानों के मेहनत, बीच, सिंचाई, मशीन, भूमि, किराया व अन्य सभी जोड़ा जाए तो यह मूल्य बहुत अधिक होगा। हम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर समस्त ब्लॉक कांग्रेसियों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किसानों को गुमराह करते हुए किये जा रहे अन्याय छल कपट समर्थन मूल्य में विशेषकर धान पर मात्र 53 रु. प्रति क्विंटल वृद्धि की घोर निंदा करते हैं। हम मांग करते हैं,कि किसान को उनकी उपज का सही आकलन के आधार पर समर्थन मूल्य वृद्धि की जाए। जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के द्वारा इन सभी बिंदुओं को लेकर जिलामुख्यालय जांजगीर-चाम्पा के सभी ब्लॉक व तहसील कार्यालयों में जैजैपुर ब्लॉक, हसौद ब्लॉक, अकलतरा नगर, जिलामुख्यालय नैला में,डभरा ब्लाक,मालखरौदा ब्लॉक, बम्हनीडीह ब्लॉक, चाम्पा ब्लॉक, अकलतरा ग्रामीण ब्लॉक,बलौदा ब्लॉक, पामगढ़ ब्लॉक, नवागढ़ ब्लॉक,सक्ती नगर, सक्ती ग्रामीण ब्लॉक, जांजगीर ग्रामीण, के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। उक्ताशय की जानकारी जिलाध्यक्षप्रतिनिधि अनिल रत्थु राम चन्द्रा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button