छत्तीसगढ़
विष्णुदेव साय ने संभाला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
आशीष तिवारी की कलम से
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आज बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाली. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का पद संभालने के बाद वे दोपहर 3 बजे मीडिया से मुखातिब होंगे और अपने लक्ष्य के बारे में बताएंगे.
साय तीसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान संभालेंगे. वे पहले प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्हें तीसरी बार मौका दिया गया है.