छत्तीसगढ़न्यूज़

इंटक का प्रदेश अधिवेशन राजीव भवन में संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

रायगढ़. इंटक का प्रदेश अधिवेशन राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत केबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। प्रदेश के सभी जिलों से इंटक कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे थे। राष्ट्रीय इंटक संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के कई जिलों में आयोजित बैठकों के लिए रवाना हुए।
देश की सबसे बड़ी टेªड यूनियन और कांग्रेस की प्रमुख राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का 36वा प्रदेश अधिवेशन राजीव भवन रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी रायपुर आगमन हुआ। जहां हजारों की संख्या में इंटक के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। राजीव भवन में आयोजित इंटक के अधिवेशन में मुख्य रूप से इंटक अध्यक्ष संजीवा रेड्डी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मिस्टर जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया प्रभारी शैलेश नितीन त्रिवेदी, इंटक प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश सचिव शाहनवाज शाहनवाज खान शामिल हुए।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इंटक बहुत मजबूत रूप से कार्य कर रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में इंटक संजय सिंह के नेतृत्व में बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रही है। देश में किसानों के उपर मोदी सरकार जबरन कानून लागू कर उनका प्रताड़ित कर रही है। परंतु केन्द्र सरकार यह समझने में नाकाम है कि जिन मुद्दों और मजदूरों, किसानों की बात करके वह सत्ता में आई थी वही मजदूर और किसान आने वाले समय में उनकी सत्ता उखाड फेंकने के लिए कमर कस चुकी है। इसके साथ ही लेबर एक्ट को लेकर भी सरकार अडियल रवैया दिखा रही है और मजदूरों से उनका अधिकार छिन रही है। इस कानून के खिलाफ देश के समस्त मजदूर व टेªड यूनियन की बैठक चल रही है। आने वाले समय में केन्द्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मिस्टर जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया प्रभारी शैलेश नितीन त्रिवेदी, इंटक प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश सचिव शाहनवाज शाहनवाज खान ने भी अपने वकत्व रखे।
इस अधिवेशन में शामिल होनें रायगढ़ जिले से शाहनवाज खान समेत, सुजीत ज्ञानी, इमरान खान, अजीम सैफी, सुखबिर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संजय सिंह ही हैं इंटक के अधिकृत प्रदेशध्यक्ष
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में हुए अधिवेशन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान छ.ग. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने साफ कर दिया कि संजय सिंह ही छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूरे प्रदेश में उनके द्वारा मनोनित किए गए पदाधिकारी ही इंटक के अधिकृत पदाधिकारी हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति जो अपने आपको इंटक का पदाधिकारी बताता है वह बेबुनियाद है। ऐसे किसी भी व्यक्ति की सूचना तत्काल जिले के अधिकृत अध्यक्ष को दिया जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्द होगा रायगढ़ आगमन
राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इंटक के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान द्वारा जब इंटक अध्यक्ष रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह से रायगढ़ आने का आग्रह किया, जिस पर दोनों ने मुहर लगा दी है, और जल्द ही दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम की तारीख तय की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायगढ़ आगमन की खबर सुनते ही रायगढ़ जिले के समस्त इंटक कार्यकर्ताओं एवं श्रमिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। जिलाध्यक्ष शाहनवाज ने बताया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष का रायगढ़ आगमन होना है। यह न केवल इंटक को बल्कि यहां के श्रमिकों को भी बहुत बड़ा बल प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button