इतने अमीर होने के बाद भी इन खिलाड़ियों ने कोरोना पीड़ितों को दान किए इतने कम रुपए
जैसा आपको पता होगा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है, इस महामारी में लाखों लोग पीड़ित हैं। अभी तक इस वायरस की दवा नही बनी है। इसलिए लोग इससे बचे रहे इसके लिए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस मुसीबत की घड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से गुजारिश की थी कि आप गरीब लोगों की मदत के लिए अपना सहयोग दे।
इस गुजारिश में बड़े से बड़े और छोटे से छोटे लोगो ने कुछ राशि देखकर पीड़ित लोगों की मदद की है। वही क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने भी पीड़ित लोगों की मदद की है। बात करें भारतीय खिलाड़ियों के बारे में। सबसे पहले क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बारे में करते है। सचिन का नेटवर्थ 9 अरब है और उन्होंने गरीब पीड़ितों के लिए सिर्फ 50 लाख का दान किए है।
वही भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी जिसे सभी लोग दिल से मानते है, महेंद्र सिंह धोनी का नेटवर्थ 8.35 अरब है और उन्होंने सिर्फ 1 लाख का दान किए है। सौरव गांगुली ने 50 लाख दिए है।