अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

कलेक्टर ने बघिमा मत्स्य हेचरी का मुआयना किया….जशपुर जिला मत्स्य बीज उत्पादन करने और लक्ष्य पूर्ण करने में राज्य में प्रथमकलेक्टर द्वारा हेचरी परिसर में किया गया पौधरोपण…

जशपुरनगर 05 जुलाई 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर नगर के समीप बघिमा स्थित मत्स्य विभाग की हेचरी का मुआयना कर यहां मत्स्य बीज उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए हेचरी परिसर में अमरूद के पौधे का रोपण कर यहां वृक्षा रोपण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री के. एस मंडावी, सहायक संचालक मछली पालन श्री डी.के. इजारदार, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री पैंकरा ने भी पौध रोपण किया।
कलेक्टर श्री कावरे ने जिले के मछली पालन विभाग द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन के लक्ष्य को पार करने हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण किसानों एवं मछुवारों को इसे व्यवसायिक रूप से अपनाने हेतु प्रेरित करने की बात कही। कलेक्टर ने हेचरी में मत्स्य बीज उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। सहायक संचालक मत्स्य श्री इजारदार ने स्पॉन, फ्राई एवं फिगंरलिंग मत्स्य बीज तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बघिमा मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र 2 हेक्टेयर रकबे में स्थापित है। यहां मत्स्य बीज उत्पादन के लिए 1 हेक्टेयर जल क्षेत्र उपलब्ध है। जिसमें 2 नग प्रजनक पोखर तथा 7 नग रियरिंग पॉन्ड बनाए गए हैं।
श्री इजारदार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 2020-21 में 6 करोड़ 50 लाख मत्स्य बीज (स्पॉन) उत्पादन के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 6 करोड़ 80 लाख मत्स्य बीज (स्पॉन) उत्पादन किया जा चुका है। साथ ही स्टैंडर्ड फ्राई के 80 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 11 लाख 50 हजार की उपलब्धि प्राप्त कर ली है एवं अभी भी दोनों बीज स्पॉन एव स्टैंडर्डं फ्राई हेतु मत्स्य बीज उत्पादन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जशपुर अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में राज्य में पहले स्थान पर है। आज रायगढ जिले द्वारा जशपुर के बघिमा मत्स्य हेचरी से 50 लाख बीज का क्रय किया है। जशपुर जिले से झारखंड एवं उड़ीसा राज्य के समीपवर्ती जिले के किसान भी यहां से मत्स्य बीज क्रय कर ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के किसान को 50-50 स्कीम के तहत् 2 हजार रुपए का मत्स्य बीज क्रय करने पर 2 हजार रुपए का मत्स्य बीज निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पालीडीह एवं विकासखंड कुनकुरी के ग्राम मटासी में भी मत्स्य विभाग के दो स्पॉन संवर्धन केन्द्र स्थित है। इन दोनों केन्द्रों से भी मत्स्य बीज क्रय किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button