अन्य राज्यों कीदिल बहलावन्यूज़

कलेक्टर ने 210 गौठानों में शौचालय निर्माण के लिए 58 लाख 80 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई

जशपुरनगर 07 जुलाई 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले के 210 गौठानों के लिए 58 लाख 80 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है जहां गौठानों में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक गौठान के लिए 28 हजार के मान से राशि दी गई है। छत्तीसढ़ शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी योजनांतर्गत गांवांे के किसानों, ग्रामवासियों के लिए गौठानों का विकास किया जा रहा है। जहां उनके गायों को रखने के लिए चारा पानी, कोटना, की सुविधा तो दी जा ही है साथ ही गौठानों में किसानों के पशुओं का टीकाकरण भी करवाया जा रहा है। गौठानों में सुविधा विकसित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत् 210 गौठानों के लिए 58 लाख 80 हजार की राशि शौचालय बनाने के लिए दी गई है।
स.क्र./841/ नूतन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button