देश विदेश की

कोरोना पॉजिटिव महिला को जौनपुर प्रशाशन ने एम्बुलेंस से संतकबीरनगर भेजा

हर्षवर्धन सिंह
आपकी आवाज़, जौनपुर
जौनपुर। हम बात कर रहे है 35 वर्षीय महिला जो की ग्राम पकड़िया थाना फकीरा जनपद संतकबीरनगर की रहने वाली है। महिला बांद्रा से ट्रेन पर बैठ कर संतकबीरनगर की ओर रवाना हुई थी। महिला की तबीयत खराब होने के कारण उसका सैंपल पहले ही ले लिया गया था, जिसके पश्चात सैंपल को जांच हेतु भेजा गया था। जिसके चलते समय रहते ही आज प्रातः जौनपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन जो की मुंबई से संतकबीरनगर को जाने हेतु वह महिला उस ट्रेन में बैठी थी। वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। हम आपको यह भी बता दे कि महिला के साथ पति भी यात्रा में शामिल थे। जनपद जौनपुर के अधिकारियों को मुंबई के अधिकारियों द्वारा फोन कर महिला के पॉजिटिव पाए जाने की खबर दी गई, जिसके पश्चात ट्रेन को रोककर उस महिला को एम्बुलेंस द्वारा संतकबीरनगर भेज दिया गया। उस कोच में बैठे सभी यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे है और उन्हें क्वारेंटाईन कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button