क्वारेंटाईन सेंटर में 3949 श्रमिकों को रखा गया….पुरूष 3218 एवं 731 महिलाएं है शामिल
जशपुरनगर 29 मई 2020/
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जशपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 648 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 3949 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3218 एवं महिलाओं की संख्य 731 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 65 क्वारेंटाईन सेंटर में 402 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 32 क्वारेंटाईन सेंटर में 281 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 481 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 501 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 987 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 386 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 105 क्वारेंटाईन सेंटर में 493 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 418 लोगों को रखा गया है।
कलेक्टर श्री कावरे के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं निंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।