न्यूज़

ग्यारह प्रदेशों की पुलिस का घर हमारे पैसों से चलता है – अरुण सटोरिया

सक्ती। आज फिर हम उस अवैध कारोबार के बारे में बड़े ही बेशर्मी से लिखने जा रहे हैं, जिसमें कार्रवाई करने से पुलिस, प्रशासन और शासन के हांथ पांव फुल जाते है। नगर के सट्टा के बादशाह अरुण सटोरिया व उनके जमीदारों की पहुंच पकड़ पूरी बुलंदी पर है।
छत्तीसगढ़ में तो अरुण सटोरिए का अपना एक अलग रसूख है ही लेकिन उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और अब झारखंड में भी डंका बज रहा है। सत्ताधीश के ऊपर नगर के सट्टाधीश राज कर रहे है। सक्ती नगर को कभी राजा राजवाड़े के नाम से जाना जाता था मगर गत कुछ वर्षों से सट्टा के नाम से पहचाना जा रहा है। अरुण सटोरिए ने तो अपनी एक रियासत यहां बसा ही ली है वहीं अब राजवाड़े से बड़ा महल भी तैयार हो रहा है। यह बात तो समझ में आ ही रही है कि जो व्यक्ति एक किराना दुकान से आज पांच प्रदेशों में अपने सट्टे के कारोबार के नाम से राज कर रहा है। पहले राजा अपनी रियासत के विस्तार जंग लड़ कर जीतने के बाद करते थे। मगर नगर में जो सट्टे के बादशाह है वे पैसों के दम पर अपनी रियासत बढ़ा रहे है। जिन प्रदेशों में इनका सट्टे का कारोबार फैला हुआ है वहां के प्रशासन की नजर में सक्ती एक बड़ी रियासत है और उस रियासत के एक मात्र राजा अरुण सटोरिया है। सत्ताधीशों के सामने यह सट्टाधीश आज पूरे देश में जाना जा रहा है। बस फर्क इतना है कि पहले अच्छे काम से नगर की पहचान थी और अब सट्टा के बादशाहत के नाम से नगर की पहचान है। रोज यहां करोड़ो का सिर्फ सट्टे का कारोबार हो रहा है। अगर इस कारोबार को सरकार लीगल कर देती है तो कोरोना काल में जो देश की जीडीपी 24 प्रतिसत नीचे है वह सीधे 20 प्रतिसत ऊपर आ जायेगा। बहुत से ऐसे अवैध कारोबार है जिन्हें समाज मे काला कारोबार या दो नंबर का धंधा कहा जाता है वह वास्तव में देश की उन्नति के लिए एक नया रास्ता है। क्योंकि सरकार की नजर में प्रतिबंधित जो भी काम है वो और भी ज्यादा बड़ी तादाद में फल फूल रहे है। इसका उदाहरण तो सक्ती का सट्टा कारोबार है ही। एक फ़िल्म का डायलॉग था कि ग्यारह मुल्कों की पुलिस मुझे ढूंढ रही है, अब वह डॉयलॉग बदलकर हो गया है कि 11 प्रदेशों की पुलिस का घर अब हमारे पैसों से चलता है। सट्टे के बढ़ते कारोबार को देखकर लगने लगा है कि अब वह दिन दूर नहीं है जब बहुत से थाने नगर के सट्टे के बादशाह सरकार से ठेके में ले कर चलाएंगे और शासन को बाकायदा हर महीने रिवर्ड भी देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button