छत्तीसगढ़

घरघोड़ा भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

कार्यकताओं ने किया घरों मे पुतला दहन

घरघोड़ा…..घरघोड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वरा आज घरघोड़ा मे मुख्यमंत्री भुपेश
बघेल का आज 3 बजे 3 कार्यकर्ताओ के साथ पुतला दहन किया गया वही लोकतांत्रिक विरोध स्वरूप सीएम का पुतला जलाने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और पुतला छीन लेने के खिलाफ प्रदेश भाजयुमो ने एक नया आह्वान किया है। प भाजयुमो का लक्ष्य तीन हजार पुतला दहन का है। प्रदेशाध्यक्ष की अपील पर भाजयुमो हर मण्डल पर पुतला दहन किया गया है

जिला महामंत्री नरेश पण्डा का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा के आह्वान पर तीन जुलाई को तीन बजे, तीन कार्यकर्ता मिलकर, छत्तीसगढ़ शासन का पूरे प्रदेश मे और रायगढ के पर प्रत्येक मण्डल मे पुतला जलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक हताश बेरोजगार युवा हरदेव सिन्हा मुख्यमंत्री से समय न मिलने के कारण मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेता है और प्रदेश भर के हजारों बेरोजगार युवा के समर्थन में जब युवा मोर्चा विरोध स्वरूप कांग्रेस सरकार का पुतला जलाने का आह्वान करता है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निरंकुश पुलिस विभिन्न जिलों में भाजयुमों कार्यकर्ताओं पर एफआईआइ दर्ज करती है। वही घरघोड़ा मण्डल महामंत्री विजय डनसेना के नेतृव मे नगर के छाल रोड ,लैलूंगा रोड सहित शक्ति केंद्रों में भी के कार्यकर्ताओं के घरों मे पुतला दहन किया गया और गगनभेदी नारा के साथ पुतला दहन किया गया वही इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री नरेश पण्डा , मण्डल महामंत्री डॉ राजेश पटेल, घरघोड़ा भाजयुमो महामंत्री विजय डनसेना , भाजयुमो नेता गुरमीत सिंह ,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button