अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

जशपुर जिले के शासकीय प्रक्षेत्रों में उन्नत किस्म का मत्स्य बीज कतला, रोहू, मिरगल विक्रय हेतु उपलब्ध…पहले आओ-पहले पाओ..मत्स्य पालकों के लिए 50-50 योजना,शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र से 2000 रुपए के मत्स्य बीज क्रय करने वाले किसानों को योजना के तहत् 2000 का अतिरिक्त मत्स्य बीज दिया जाएगा

जशपुरनगर 04 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र बघिमा में मस्य बीज उत्पादन में वर्ष 2020-21 में मत्स्य बीज का उत्पादन 650 लक्ष्य था। जिसके उत्पादन में अब तक 570 लाख से अधिक वृद्धि हो गया है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री डी.के. ईजारदार ने मत्स्य पालकों से मत्स्य बीज उठाव के लिए आग्रह किया गया है।
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री डी.के. ईजारदार ने बताया कि शासकीय मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र बघिमा में उन्नत किस्म के कतला, रोहू, मिरगल प्रजाति के मत्स्य बीज (स्पान) का उत्पादन किया जाता है। मछली पालन व्यवसाय से क्षेत्र के मत्स्य पालक लोग काफी उत्साहित है वर्तमान में बघिमा प्रक्षेत्र के साथ-साथ मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्र पालीडीह वि.ख.-पत्थलगांव एवं मत्स्य बीज प्रक्षेत्र मटासी वि.ख.-कुनकुरी मे उन्न्त किस्म का मत्स्य बीज मेजरकार्प (कतला,रोहू,मिरगल) फ्राई एवं फिंगरलिंग उत्पादन प्रारंभ हो गया है। विभाग के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जशपुर विकासखंड के ग्राम बघिमा, पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह एवं कुनकुरी विकासखंड के मटासी मे उन्न्त किस्म का मत्स्य बीज भारतीय मेजरकार्प (कतला,रोहू,मिरगल) फ्राई एवं फिंगरलिंग पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शासकीय मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र बघिमा के साथ मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्र पालीडीह और मटासी से भी मत्स्य पालकों को उन्नत किस्म की मत्स्य बीज की आपूर्ति शासकीय दर पर की जाएगी।
मत्स्य पालकों के लिए 50-50 योजना
जिले के मत्स्य पालकां मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, मछुआ व्यक्तियों के लिए 50-50 योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत 2 हजार रूपए के मत्स्य बीज क्रय करने पर 2 हजार रूपए का मत्स्य बीज निःशुल्क प्रदान किया जाता है। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि किसानों को  मिश्रित स्पान 600 रूपए प्रति लाख, फ्राई एवं फिंगरलिंग 15-25 मिमी 75 रूपए प्रति हजार, फ्राई एवं फिंगरलिंग 26-50 मिमी 200 रूपए प्रति हजार, फ्राई एवं फिंगरलिंग 51-70 मिमी 400 रूपए प्रति हजार, फ्राई एवं फिंगरलिंग 71-80 मिमी 700 रूपए प्रति हजार और 81-90 मिमी आकार के बीज 1 हजार रूपए प्रति हजार की दर से प्रदान किए जाते हैं। साथ ही पैंकिंग एवं परिवहन का अतिरक्ति चार्ज देना होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button