न्यूज़

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चन्द्राकर ने किया मुख्यमंत्री सड़क योजना का डामरीकरण रोड एवं सीसी रोड का भूमिपूजन

जांजगीर-चाँम्पा। जिले के ब्लाक बम्हनीडीह ग्राम झर्रा में छ.ग.मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत लगभग लागत 1करोड़ 4 लाख रुपये राशि 1.500 किलो मीटर की लंबाई ग्राम झर्रा से ग्राम चोरियां तक डामरीकरण रोड का भूमि पूजन किया गया। तथा झर्रा बस्ती में 198 मीटर लंबाई की सी.सी. रोड लागत 6 लाख रुपये का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक,केशव चन्द्रा,जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया सरपंच-श्रीमति मेंद बाई साहू, रोहन साहू उपसरपंच रामनारायण, जनपद उपाध्यक्ष बावाराम जायशवाल,बम्हनीडीहसोसायटी का सदस्य गिरजा नंद चन्द्रा, श्रीमती भगवती बौद्ध,अनसुइया गढेवाल, माधुरी सिंह ठाकुर,महेस साहू,गंगा राम साहू पत्रिका यादव,बद्रिका रत्नाकर, कन्हैया कश्यप पंचपति, तरुण रत्नाकर,गांव के वरिष्ठ कांग्रेस जन योगेश चन्द्रा, मोहित सूर्यवंशी,रोहित रत्नाकर, धनसाय सूर्यवंशी, बंधा राम कश्यप ,लकेश्वर साहू,नरेंद्र साहू ,गजेंद्र साहू,आदि उपस्थित थे, उक्ताशय की जानकारी जिलाप्रतिनिधि-
अनिल रत्थु राम चन्द्रा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button