अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

जिले में बाढ़ चक्रवात के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 3 करोड़ 69 लाख की सहायता राशि आबंटित…..प्राकृतिक आपदा के तहत हाने वाले विभिन्न प्रकार के क्षति के लिए सहायता राशि वितरित….कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को वितरित किया सहायता राशि

जशपुरनगर 02 जून 2020/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग एवं जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में वित्तिय वर्ष 2020-21 के लिए प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भू-स्खलन, इत्यादि के तहत होने वाले हानि से क्षुब्ध परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देष्य से जिले को 3 करोड़ 69 लाख 80 हजार रूपए की सहायता राशि आबंटित किया गया है। उक्त आबंटित राशि को कलेक्टर श्री कावरे द्वारा जिले के समस्त विकासखंड तहसीलदारों को विभिन्न लघुशीर्षो के तहत पुर्नबंटित करने के लिए वितरित किया गया है। जिसके अंतर्गत कुल 45 लाख राशि जिले में बाढ़, चक्रवात आदि के तहत होने वाले क्षति की भरपाई के लिए सभी तहसीलदारों को 5 लाख 62 हजार 500 रूपए प्रति विकासखंड के मानक से वितरित किया गया है। इसी प्रकार 45 लाख की अन्य राषि जिले में बाढ़, चक्रवात के तहत होने वाली मृत्यु पर क्षुब्ध परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 5 लाख 62 हजार 500 रूपए प्रति विकासखंड को प्रदान किया गया है।
जिले के सभी विकासखंड को कुल 29 लाख 80 हजार की राशि बाढ़, चक्रवात, भू-स्खलन, जनसंख्या निषक्रम एवं बाढ़ बचाव के उद्देष्य से प्रति विकासखंड 3 लाख 72 हजार 500 रूपए मानक से वितरित किया गया है। 3 लाख 12 हजार 500 रूपए प्रति विकासखंड के मानक से कुल 25 लाख रूपए की सहायता राशि बाढ़, चक्रवात आदि से मकानों को हाने वाले नुकसान की मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण के लिए बाढ़ अनुदान के तहत सभी विकासखंडो को प्रदान की गई है।  इसी प्रकार जिले के सभी विकासखंडो को कुल 25 लाख की सहायता राषि बाढ़, चक्रवात के तहत किसानो को कृषि कार्य निविष्टियों में होने वाले नुकसान के लिये 3 लाख 12 हजार 500 रूपए प्रति विकासखंड बाढ़ सहायता राषि के रूप में दी गई है। इसी प्रकार 3 लाख 12 हजार 500 रूपए प्रति विकासखंड के अनुरूप कुल 25 लाख जिले के सभी विकासखंडों को प्राकृतिक आपदा, बाढ़, चक्रवात के तहत होने वाले पशुओं की मृत्यु पर किसानों को नव पशुधन खरीदने के लिए प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री कावरे द्वारा राजस्व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के तहत आबंटित कुल 3 करोड़ 69 लाख 80 हजार की सहायता राशि को जिले के जषपुर, मनोरा, बगीचा, कांसाबेल, दुलदुला कुनकुरी, फरसाबहार एवं पत्थलगांव विकासखंड के तहसीलदारों को वितरित कर उक्त राषि का वितरण पात्र हितग्राही को करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button