नगर में आम जनता ही कोविड 19 के बचाव के निर्देशों का कर रही उल्लंघन
सक्ती। नगर में लगातार पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को कोविड 19 महामारी के बारे में जागरूक कराया गया और आज भी कराया जा रहा है लेकिन आम जनता है कि उसे इस महामारी से कोई लेना देना नही है।
सरकार द्वारा आम जनता को परेसानी ना हो उसके लिए लॉक डाउन में थोड़ी छूट दी गई है लेकिन नागरिकों द्वारा उसका गलत फायदा उठाया जा रहा है। अधिकतर लोग दो पहिया वाहनों में नियम विरुद्ध चल रहे है वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश और निर्देश की सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है उन आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है।
साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश के बाद भी आम जनता का यह व्यवहार कहीं कोविड 19 महामारी में और भी खतरा ना बन जाए, ऐसे कई बुद्धिजीवी का मानना है। सरकार अपना काम कर रही है लेकिन जनता को भी सरकारी निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि इस महामारी से लड़ सके लेकिन आम जनता ही महामारी फैलाने आतुर है।