छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री राहत कोष में कृषि साख समिति कोहरौद के कर्मचारियों ने दिए 11 हजार रूपए

 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

कोरोना वायरस से संघर्ष में सरकार की मदद के लिए जगह-जगह से लोग आगे आ रहे है, इसी क्रम में बलौदाबाजार जिला के अन्तर्गत संचालित कृषि साख समिति कोहरौद के संचालको व कर्मचारियों के द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 हजार रूपए का चेक जमा किए। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए राशि जुटाई, जिसके पश्चात प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि जमा किये। राशि देने वालों में संचालक गंगा पटेल, डाॅ. दौलत राम वर्मा, चूंदलाल घृतलहरे, गजानंद साहू, हरिराम साहू, संतराम रात्रे, नोखराम, दशोदा बाई साहू, कर्मचारियों में श्ररीराम रजक, नकुल साहू, गोविन्द यादव, गोपाल साहू, रोहित साहू, नीलेश रजक, ताराचंद रजक, थानेश्वर पटेल, महारथी यादव, दिनेश मानिकपुरी एवं रामनाथ साहू के द्वारा 11 हजार रूपए की चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button