अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विकासखंड कुनकुरी एवं कांसाबेल में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…… श्रमिकों को विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

जशपुरनगर 08 जुलाई 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देषन में जिले में वापस आए प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने हेतु विकासखंड कुनकुरी एवं कांसाबेल में रोजगार सह प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कुनकुरी कैम्प में 160 प्रवासी श्रमिकों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। जिसमें विकासखंड कुनकुरी के औद्योगिक संस्था षिवम् ब्रिक्स, श्री क्रेषर उद्योग, विनायक क्रेषर उद्योग, नंदिनी आॅटोमोबाईल, संदीप ब्रिक्स आदि के मांग आधारित श्रमशक्ति के लिए प्रवासी मजदूरों की स्¬क्रीनिंग कर रोजगार हेतु षार्टलिस्टिंग किया गया।
इसी प्रकार कांसाबेल विकासखंड मे लगभग 70 प्रवासी श्रमिक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हुए थे। विकासखंड कांसाबेल में संचालित जिन्दल एग्रो इंडस्ट्रीज, भगवती एग्रो सेन्टर, वर्धमान राईस मिल, अम्बे एग्रो इण्डस्ट्रीज, जैसे उद्योगों ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदाय करने हेतु कार्यक्रम में षामिल हुए। आयोजित कैम्प में रोजगार के अवसर के साथ ही प्रवासी मजदूरों को मुख्यमंत्री कौषल विकास योजना की भी जानकारी देते हुए कौषल प्रषिक्षण के लिए हितग्राहियों का चिन्हांकन भी किया गया। प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा लोन की जानकारी दी गई तथा श्रम विभाग द्वारा श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी प्रवासी श्रमिकों को प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री के.एस. मण्डावी, एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी कुनकुरी के रोजगार सह प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर प्रवासी मजदूरों का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button