छत्तीसगढ़

बारिश के बाद मौसम में देखा जा रहा लगातार परिवर्तन, बदली के साथ बढ़ी कपकपी

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
अंचल में बीते दिनों से मौसम में बदलाव देखा रहा है, एक सप्ताह पहले ही एक घण्टे की बरसात हुई थी, इसके बाद से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैै। तापमान में गिरावट के कारण से सर्दी में इजाफा हुआ है, शुक्रवार को लोगों को दिन के समय भी गर्म कपड़े पहने हुए देखा गया। दूसरी ओर बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। यूं तो नवम्बर महीने में तेज सर्दी नहीं पड़ रही थी, इस कारण से केवल सुबह शांम के समय गुलाबी ठंडक देखी जा रही थी, पर एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके बाद से तापमान में कमी आ रही है। इससे दिन के समय भी सर्दी का अहसास हो रहा है, वहीं शांम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति देखी जा रही है। वही पिछले तीन चार दिनों से ठड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों से तापमान में काफी गिरावट आई है। इस सर्दी के सीजन में यह अभी तक का सबसे कम तापमान है, इसलिए बीती रात सबसे अधिक ठंडी रात रही। इसके साथ ही दिन के तापमान में गिरावट आने के कारण से दिन में ठिठुरन बनी रही। इससे अब दिन के समय लोगों को गर्म कपड़े पहने हुए देखा जा रहा है। वही बदलते मौसम के कारण से मौसमी बीमारियों भी इजाफा हो रहा है। वही ठंड़ बढ़ने की वजह से गर्म कपड़ों की मांग देखी जा रही है। दुकानों के अलावा फुटपाथों पर भी दुकाने सजने लगी है, इसके साथ ही ग्राहकी की संख्या में अधिक देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button