छत्तीसगढ़

मास्क मार्शल टीम ने बनाये 769 प्रकरण जागरूकता के साथ अर्थदंड भी दिया जा रहाचौक चौराहे पर दिखने लगे मास्क मार्शल टीम

रायगढ़ जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवम नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार मास्क मार्शल टीम तैयार की गई जो कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु शहरवासियों को नियमित जागरूक कर रहे है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को कलेक्टर परिसर से । कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में किया गया था
ज्ञात हो कि 3 /7/2020 को कलेक्टर परिसर से मास्क मार्शल अभियान का शुभारम्भ कलेक्टर के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर कुरुवंशी ,विधायक प्रकाश नायक ,महापौर जानकी काटजू निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एवम समाजसेवियों तथा निगम के टीम द्वारा किया गया। जो नगर निगम क्षेत्र के समस्त वार्ड में मास्क मार्शल टीम कोरोना संक्रमण के जागरुकता के लिये कार्य कर रही है।
जिसमे निगम के 14 मोहर्रिर ,एन एस एस एवम नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक संघ अपनी सेवा दे रहे है। जिनका प्रमुख उद्देश्य बगैर मास्क वाले ब्यक्ति को मास्क की उपयोगिता बताकर मास्क उपलब्ध कराना है।साथ ही मास्क की उचित राशि मोहर्रिर द्वारा लेकर उसके रसीद भी दिए जा रहे है जिससे समाज मे यह संदेश भी जा रहा है कि हमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क अनिवार्य है साथ मे सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ बार बार धोने,आँख मुह को न छूने जैसे टिप्स भी दिए जा रहे है । कलेक्टर भीम सिंग ने मास्क मार्शल टीम के कार्य के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया और तब से पूरे शहर के हेमू कालानी चौक,चक्रधर नगर चौक ,स्टेशन चौक, सत्तीगुडी चौक, ढिमरापुर चौक,जूटमिल चौक एवम वार्डों में इनसे सेवा लेकर समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे है बीते शुक्रवार से आज तक 769 प्रकरण बनाये गए है जिसमे 85000 रुपए आर्थिक दंड किया गया। साथ ही लोगो मे जागरूकता भी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button