राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के कोविड-19 टीकाकरण हेतु जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरनगर 15 जनवरी 2021/छ.ग. शासन राजस्व एवं अपदा प्रबंधन विभाग की सचिव ने सभी संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टारें को पत्र जारी करते हुए कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 की महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण प्रारंभ किये जाने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुऐ सर्वप्रथम अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को टीकाकरण किया जायेगा। भारत सरकार स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देश में कोविड-19 महामारी हेतु राजस्व विभाग 29.12.2020 में दिये निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण हेतु राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अग्रिम पंक्ति कार्यकताओं की सूची में रखा गया है। जिले के राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की सूची जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराये जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।