अन्य राज्यों कीदेश विदेश कीन्यूज़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में बजरंग शाखा पर खाद्य सामग्री का वितरण

हर्षवर्धन सिंह
आपकी आवाज़, जौनपुर

जौनपुर
विंध्यवासिनी बजरंग शाखा ताला पर आज जरुरतमंद लोगो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के तत्वाधान में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उक्त सामग्री पूर्व सांसद धनंजय सिंह जी के सहयोग से किया गया। जिसमें को प्रत्येक व्यक्ति में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो सरसों का तेल, 2 किलो चीनी, 250 ग्राम हल्दी, 2 डेटॉल साबुन, 2 किलो दाल, 1 किलो नमक, बिस्कुट, मास्क, इत्यादि वस्तुओं का वितरण 30 व्यक्तियों में किया गया। उक्त वितरण के कार्यक्रम में नगर प्राचारक विक्रांत जी, श्रीमान बृजेश सिंह प्रिशू जी( एमएलसी), श्रीमान सुरेश जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमान राजीव जी, नगर सेवा प्रमुख सेवा भारती श्रीमान देवेंद्र तिवारी जी, सांसद प्रतिनिधि श्रीमान नवीन जी, विकास अग्रहरी नगर अध्यक्ष भाजपा, बस्ती प्रमुख अभिषेक जी उपस्थित रहे। हम आपको यह भी बता दें की आरएसएस द्वारा इस संकटकाल में सहयोग का कार्य प्रारंभ से ही हर समुदाय और हर वर्ग में बिना किसी प्रकार के भेदभाव के चलता आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button