छत्तीसगढ़न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ई वर्ग में ढाई सौ कार्यकर्ता रहे सम्मिलित

दिनेश दुबे
आप की आवाज
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा ई वर्ग में  250 कार्यकर्ता रहे सम्मिलित
*बेमेतरा:–* विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से 27 मई से तीन दिवसीय ई वर्ग शुरू हुआ है। इस ई वर्ग में छत्तीसगढ़ के सभी  जिले के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं एवं इस वर्ग में राज्य के सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल है। वर्ग की शुरुआत विहिप के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने राम दरबार चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव ने वर्ग की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को सुबह 7 से 8.30 बजे तक अपने ही घरों में संघ स्थान पर व्यायाम एवं योग प्राणायाम करवाया गया। बाद में 9 बजे अभ्यास सत्र प्रारंभ हुआ, इसमें संगठन की अाचार पद्धति के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। 40 मिनट के अभ्यास सत्र के बाद एक वर्ग अभ्यास गीत एवं वर्तमान परिस्थिति में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा पूरे प्रांतभर में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
शाम 6:00 से 7:00 के बीच कृति सत्र में हम सभी के साथ हमारे प्रांत के संगठन मंत्री  जितेंद्र वर्मा का मार्गदर्शन समस्त बजरंगियों को मिला। यह जानकारी जिला मंत्री गौरव शुक्ला व प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button