अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़
शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को प्राईवेट स्कूल जैसी सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी- कलेक्टर…
कलेक्टर ने आज हाॅलीक्रास अंग्रेजी माध्यम स्कूल के स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, भौतिक, रसायन बायोलाॅजी लैब, डिजिटल क्लास की ली जानकारी
जशपुरनगर 14 जून 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने घोलेंगे हाॅलीक्रास अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करके स्कूल के स्मार्ट क्लास, लाईबे्ररी,कम्प्यूटर लैब, भौातिक, रसायन बायोलाॅजी लैब, डिजिटल क्लास का अवलोकन करके प्राचार्य डाॅ. लाईसा जोसेफ से जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रावईट स्कूल जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसी उद्देश्य को लेकर आज हाॅलीक्राॅस अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.कुजूर, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री एस.के.वाहने, प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता, श्री संजीव शर्मा, प्रतीक पाण्डेय, दीपक टोप्पो एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।