न्यूज़

संयुक्त शिक्षा कर्मी शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिमन्यु बघेल मनोनित किये गए

सक्ती। शैक्षणिक जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष नारायण देवांगन के निर्देशानुसार, कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ,वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया इसमें सक्ती ब्लॉक अध्यक्ष के लिए अभिमन्यु बघेल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ,सचिव- प्रेम लाल पटेल, कोषाध्यक्ष- गूगन राम रात्रे , महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती समीम खान उपाध्यक्ष कुमारी भारती देवांगन ब्लॉक संयोजक श्रीमती अदिति बनर्जी सहसंयोजक श्रीमती निशा साहू, व संरक्षक राजेन्द्र राठौर, रामलाल राठौर,राजेश राठौर,देवाशीष बनर्जी,श्यामाचरण डनसेना,द्वारिका पटेल को सभी के द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नारायण देवांगन ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकानाएं दी और संगठन की ताकत को पहचानते हुए एक साथ मिलकर काम करने को कहा।उक्ताशय की जानकारी दूरभाष के माध्यम से प्रांताध्यक्ष केदार जैन को प्रदान की गई,जिस पर उन्होंने प्रशन्नता व्यक्त की और सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button