अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

सामाजिक वानिकी वृक्षारोपण में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से सहभागी बनने की कलेक्टर की अपील

जिले में 10 लाख पौध रोपण करने का रखा गया है लक्ष्य…..विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव में किया जाएगा पौध रोपण जशपुर से साथ पूरे विकासखंड में किया जाएगा पौध रोपण

जशपुर से साथ पूरे विकासखंड में किया जाएगा पौध रोपण        जशपुरनगर 04 जून 2020/कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सबको सामूहिक रूप से अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। इसके लिए जिला प्रशासन वृहत रूप से सामाजिक वानिकी को अपनाते हुए वृक्षारोपण का जन सहभागिता से शुभारंभ कर रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जशपुर जिले में वर्षा रितु के समय तक 10 लाख पौध रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा है कि 5 जून को जशपुर कुनकुरी, पत्थलगांव सहित जिले में वृहद रूप से पौध रोपण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों, पत्रकारगणों को इस वृहद अभियान में जुड़कर अपने घरों के आस-पास पौध लगाने की अपील की है ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी इस वृहद अभियान में जुड़कर सहभागी बनने का आग्रह किया है।
    उन्होंने कहा कि हम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाने जा रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जशपुर के विभिन्न क्षेत्रों में वहां के मिट्टी के अनुकूल पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है। इसके लिए कार्ययोजना बना कर जिला प्रशासन काम कर रहा है जिसके दूरगामी परिणाम आएँगे। इसमें जिले के नागरिकों, किसानों, आम लोगों, पर्यावरण प्रेमी, ग्रामीणों को इसके लिए स्वस्फूर्त जागरूक होना होगा। हम जंगलों पर निर्भरता कम करने का प्रयत्न कर रहे हैं सभी को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।
   उन्होंने कहा कि इसमें सामाजिक वानिकी का अत्यधिक महत्व है। जिसमे हम जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए जंगल के बाहर खाली पड़ी जमीन पर,किसानों के खेतों की मेड़ो,नदी तट, पर व्यवस्थित रूप से सेंधवार, फुटकल, बड़, पीपल, बकाइन, गंभार, बेर,करंज शीशम, जामुन, आम, सेमल, कटहल लगाएंगे। वह अपने खेतों की मेड़ों में लगाकर पूरी कर सकते हैं यह कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाएगा।  कलेक्टर श्री कावरे ने कहा कि हमें सामुदायिक सहभागिता से पौधेरोपण कर अपनी जिम्मेदारी निभानी है। सामाजिक वानिकी अपना कर जंगलों पर लोगों की निर्भरता कम करनी है जशपुर की जनता से मेरी अपील है कि सामाजिक वानिकी में वे अहम भूमिका निभाकर पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से इसकी शुरुआत है सभी जशपुरवासियों को इसमें सहभागी बनना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button