अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़
सिविल लाइन थाना बिलासपुर को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर सील किया गया
आशीष तिवारी @ बिलासपुर। सिविल लाइन थाना बिलासपुर में एक गिरफ्तार आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सिविल लाइन थाना के पदस्थ सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों को प्रशासन की चिकित्सा टीम द्वारा ही सभी का स्वैब टेस्ट सैंपल लिया जा रहा है।
अगले आदेश आने तक थाने को कंटेंटमेंट जोनघोषित कर सील कर दिया गया है तथा सिविल लाइन थाने में पदस्थ सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को कोरेनटाईन पर रखा जा रहा है।
सिविल लाइन थाना सील होने के कारण थाने के सभी मामले को तारबाहर थाना से ऑपरेट किया जाएगा।