न्यूज़

सुरजपुर-रामायण विश्व महाकोश  प्रकाशन अयोध्या (उ प्र ) के संपादक मंडल में सरगुजा संभाग के डॉ मोहन साहू हुए सम्मलित……

निरज साहू ….

सुरजपुर/14 जून 2020/ सरगुजा संभाग से डॉ मोहन साहू के संपादक मंडल में सदस्य बनाये जाने से हर्ष व्याप्त है ,श्री साहू छत्तीसगढ़ संस्कृति पर्यटन के जानकार एव ग्रामीण संस्कृति पर लंबे समय से कार्य करने का अनुभव रखते है, उनकाशोध आलेख हमेशा से ही संस्कृति पर्यटन पर ही प्रकाशित होते रहते है

अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश द्वारा ग्लोबल इंसइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण विश्वमहाकोश प्रकाशन की योजना प्रस्तावित है जिसमे अयोध्या से लेकर विश्व के प्रत्येक देश, छेत्र और ग्रामीणांचल तक मूर्त तथा अमूर्त विरासत एव कलाओं में रामायण के विस्टाक को समाहित किये जाने के लिए अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक श्रींयोगेन्द्र प्रताप सिंह एव छत्तीसगढ़ के समन्यवक श्री ललित शर्मा इंडोलॉजिस्ट के मार्गदर्शन में कार्य किये जाने हेतु इस आसय का पत्र दिया गया है,रामायण की विश्व व्यापकता पर सभी एक मत है की रामायण प्रत्येक देश एव छेत्र में विस्तारित है परंतु अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तथ्यो का संग्रह और प्रकाशन एक चुनावती पूर्ण कार्य है इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ में स्थापत्य कला-राम मंदिर,हनुमान मंदिर,जानकी मंदिर, मूर्ति कला में टेराकोटा,पत्थर,काष्ठ, धातु शिल्प संगीत कला में लोक चित्र,पारंपरिक चित्र,आधुनिक चित्र संगीत कला में गायन,वादन एव नृत्य रामलीला में मैदानी रामलीला ,मंचीय रामलीला,सौकिया रामलीला, लोक साहित्य में लोक गीत,लोक परंपराएं जनजातीय सहित्य एव कला सहित राम वन गमन पथ मार्गो का भी उल्लेख विश्व महाकोश रामायण में किये जाने हेतु प्रो प्रकाश मणि त्रिपाठी कुलपति इंदिरा गांधी रास्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय अमरकंटक,इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरा गढ़,पंडित रवि शंकर विश्व विद्यालय रायपुर,बस्तर विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर सहित साहित्यकारों,इतिहास विदों, कला संस्कृति के जानकार लोगो से संपर्क कर रामायण से संबंधित सामग्री का चयन एव संकलन का कार्य कराया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button