अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

जिला प्रशासन ने दो दर्जनों होटलो को किया अधिग्रहण

रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्रारा कुछ होटलो को अधिग्रहण किया गया है। अभी तक जितने भी कोरोटाइन सेन्टर है। उसमें में प्रवासी मजदूर रखे गए हैं।

आज से हवाई उड़ान चालू कर दिया गया है विदेश से आने वाले लोगों के लिए कोरो टाइन सेन्टर की कमी न हो इसके अलावा दो जून से रेलवे ने अपनी सेवाएं मुहैया करा रहा है, काफी लोग रायगढ़ पहुंचेंगे, एतिहातन कोरोटाइन सेन्टर की कमी न हो इसके लिए जिला प्रशासन होटलो को अधिग्रहण करीब दो दर्जनों होटलो को कर लिया है।

केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने घोषणा किया है कि जो लोग विदेश से लौट रहे छत्तीसगढ़ के निवासियों को 14 दिन पेड क्वारेंटाइन में अनिवार्य रूप से रहना होगा उनके लिए रायगढ़ जिले में भी पेड क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। रायगढ नगर निगम ने जिला प्रशासन के आदेश पर प्रशासन को शहर के 3 सितारा होटल, 2 सितारा सहित 21 प्रमुख होटलों को चिन्हांकित कर प्रशासन को इसकी सूची भेजी है। अब जल्द ही पेड क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। इन होटलों में पर्याप्त मात्रा में कमरा और संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं। क्वारंटाइन सुविधा के लिए होटल प्रबंधकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

देेखें कौन कौन से होटलों को किया गया है चिन्हांकित

होटल ट्रिनिटी ग्रैण्ड, होटल जिंदल रेजेंसी, होटल एकार्ड, होटल राजमहल, होटल गुडलक, होटल साकेत हेरिटेज, होटल सन साईन, अतिथी, मिड टाउन, जानकी, पुष्पक, अर्पण, आमंत्रण, सांई श्रद्धा, होटल ईशान लॉज, आशीर्वाद, ऐशना, होटल अंश इंटर नेशनल, होटल श्रेष्ठा, होटल पिंक पर्ल, होटल पथिक शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button