न्यूज़

2007 बैच के आईएएस अधिकारी यशवंत कुमार बने जांजगीर कलेक्टर

जांजगीर। अचानक राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के बीच 50 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए 20 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए।
यशवंत कुमार 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रायगढ़ में काफी अच्छा प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने उन्हें अब जांजगीर जिले के कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। यशवंत कुमार पूर्व में बीजापुर कलेक्टर भी रह चुके हैं। उसके बाद मंत्रालय में विभिन्न पदों में सेवाएं देने के बाद उन्हें रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया। बताया जाता है कि रायगढ़ कलेक्टर रहते हुए यशवंत कुमार अपने कार्य शैली को लेकर काफी सुर्खियों में रहें हैं। तेज तर्रार अधिकारी के साथ साथ मृदुभाषी यशवंत कुमार क्रिकेट प्रेमी भी हैं। बीजापुर कलेक्टर रहते हुए लगातार क्रिकेट मैच भी करवाते थे और स्वयं भी जिला प्रशासन की तरफ से कप्तानी भी करते थे। कोरोना महामारी के बचाव को लेकर रायगढ़ में यशवंत कुमार काफी अच्छा प्रदर्शन किए हैं। कार्य कुशलता को देख यशवंत कुमार को एक पारी और खेलने का मौका राज्य सरकार ने दिया है। जबकि 2007 बैच के लगभग सभी आईएएस अधिकारी वर्तमान में मंत्रालय में पोस्टेड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button