अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़देश विदेश कीनॉलेजलेख

9 फरवरी 2021 आज का राशिफल

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आपको सहकर्मियों से मदद मिलने वाली है | भविष्य में दोस्तों संग घूमने का प्लान बना सकते है | नौकरीपेशा जातको को नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार बन रहे है | अपने क्रोध पर काबू रखे, आपका दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो सकता है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कुछ योजनाओं को लेकर व्यस्त रहेंगे, क्योंकि उनसे अच्छा लाभ होने वाला है | सरकारी नौकरीपेशा जातको को आज उच्च अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, संबंध मजबूत बनेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार से जुड़े किसी मुद्दे को हल करने में आप सफल होंगे | किसी काम को शुरू करने की इच्छा जाग सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा | शाम का समय परिवार या मित्रो संग हास परिहास में बीत सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले है, इस दौरान आप अपने खान पान का भी खास ख्याल रखे | कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी, आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | घर में बच्चो के लिए आप कुछ खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |

आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज में उम्मीद से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जो थकान की वजह बनेगी | किसी अनजान से लेनदेन कर रहे है, तो आज के लिए टाल दे | घर परिवार में आपका दायित्व बढ़ने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी करीबी की सहायता कर सकते है | वैसे आज सूर्यास्त के समय आपको कोई फायदा होने की सम्भावना बन रही है | कामकाज को लेकर आपके प्रयास रंग लाएंगे | विवाहित जातक जीवनसाथी के लिए कुछ रचनात्मक कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |

आज आपका मन अशांत रहेगा | किसी चीज को लेकर ज्यादा चिंतित होना, स्वास्थ्य प्रभावित कर सकता है | इस राशि के व्यापारी नयी परियोजनाओं पर ध्यान देंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ साबित होने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |

आज आपका दिन शुभ है | पूर्व में किसी काम को लेकर बनाई गयी योजना रंग लाने वाली है | अधिकारी वर्ग से मेलजोल का फायदा मिलेगा | आप निराशाजनक विचारो से दूर रहे | वैसे संतान की संगति को लेकर थोड़े परेशान होंगे, आप इस बारे में बात करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |

आज आर्थिक स्थिति को लेकर किस्मत आपके पक्ष में है | अटकी हुयी धनराशि बिना किसी प्रयास से मिलने वाली है | किसी घरेलू काम को ना करने की वजह से आपको पिताजी से सुनना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिताएंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |

आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आप आमदनी के स्त्रोत तलाशेंगे, लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्चा प्लान चौपट कर सकता है | वैसे आज आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, लेकिन दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |

आज आपके लिए दिन शुभ है | आज वाहन खरीदने या भूमि खरीदने का संयोग बन रहा है | भाग्य के साथ के चलते अधूरे काम भी पुरे होंगे | शाम का समय दोस्तों संग बीत सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, आपसी समझ बढ़ेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी निजी काम में आपको भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, आप सावधान रहे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button