छत्तीसगढ़

कवर्धा लूटकाण्ड का एक फरार आरोपी भिलाई में चढ़ा पुलिस के हत्थे, 

पॉवर हाउस मे ंएस के लॉज आकर था छिपा
होटल मैनेजर ने पुलिस को दी जानकारी, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई। कवर्धा में 71 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाला फरार आरोपी नारायण चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रवंशी की गिरफ्तारी में होटल मैनेजर की भूमिका अहम रही। उसने सुबह के अखबार में लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी और फरार आरोपी के खबर पड़ी और पुलिस को होटल में चंद्रवंशी नाम के व्यक्ति के होने की सूचना दी। छावनी पुलिस ने होटल में दबिश देकर नारायण चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञातव्य हो कि कवर्धा में गुरुवार को राइसमिल कर्मियों के साथ 71 लाख की लूट हुई थी। मामले का खुलासा पुलिस ने दूसरे दिन कर दिया। वारदात के मास्टर माइंड राइसमिल के मुंशी सहित सभी आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई लेकिन एक आरोपी नारायण चंद्रवंशी फरार था। पुलिस ने इस मामले में राइस मिल के मुंशी मनोज कश्यप, निलंबित सहायक निरीक्षक दिलीप चंद्रवंशी, दीपचंद चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी और पिंकी चंद्रवंशी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार नारायण चंद्रवंशी आज छावनी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के पावर हाउस नंदनी रोड स्थित एस के होटल में लूटकाण्ड का फरार आरोपी नारायण चंद्रवंशी रुका हुआ था। सुबह अखबार में कवर्धा लूट की खबर पढऩे के बाद होटल मैनेजर को नारायण चंद्रवंशी पर शक हुआ। होटल मैनेजर ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख चंद्रवंशी भागने की कोशिश छत से कूद गया। इसके बाद उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button