छत्तीसगढ़
रायपुर अनलॉक- राजधानी में ढाई माह बाद आज से रात 9 बजे तक खुलेंगे बाजार
रायपुर. लॉकडाउन में बाजारों को खोलने की दी गई छूट के बाद अब शहर की रौनक लौट रही है। हफ्ते में छह दिन और शाम 7 बजे तक खुलने वाली दुकानें अब रात के 9 बजे तक खुल सकेंगी। हर दिन दुकानों के खुलने की वजह से राजधानी के हर दुकानों पर लोग सामान खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन के इस फैसले से कारोबारियों को राहत मिली है। उनका कहना है कि अब बाजार में पहले जैसे ही खरीदारी हो रही है। दोपहर को गर्मी होने की वजह से ज्यादातर शॉपिंग सुबह और शाम को हो रही थी। अब रात 9 बजे तक दुकानें खुलने की वजह से लोगों को खरीदी करने के लिए समय भी ज्यादा मिलेगा। इधर, अब शहर में ऑटो और ई-रिक्शा भी दौड़ने लगे हैं। सवारी गाड़ियां शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वे अब कई जगहों पर आसानी से आना-जाना कर रहे हैं।