अन्य राज्यों कीदेश विदेश कीन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

मुंबई में आज शाम चार बजे हो सकता है सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार

बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार सोमवार शाम को मुंबई में ही किया जाएगा। उनके पिता के.के. सिंह पटना से मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। वह दो बजे दिन में मुंबई पहुंचेंगे। सुशांत की बहन और बाकी रिश्‍तेदार रविवार रात को ही मुंबई पहुंच चुके हैं। बीती रात कलीना एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई थीं। पिता के साथ सुशांत के चचेरे भाई और भाभी भी मुंबई आ रहे हैं। बताया गया है कि आज शाम 4 बजे उन्हें अंतिम विदाई दे दी जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजे पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस श्मशान घाट में सुरक्षा के बंदोबस्त में जुट गई है।

डॉक्टरों ने पुलिस को सौंपी सुशांत की रिपोर्ट
डॉक्टरों की तरफ से बांद्रा पुलिस स्टेशन को सुशांत सिंह राजपूत की प्रोविजनल पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। तीन डॉक्टरों की टीम ने मिलकर उनका पोस्ट मॉर्टम किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फांसी पर लटकने के बाद दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है।

घर से लड़खड़ाते हुए निकले सुशांत के पिता
घर से निकलते हुए सुशांत के पिता और परिवार वालों का एक वीडियो सामने आाया, जिसे देखकर किसी का भी दिल रो पड़ेगा। डगमगाते कदम से एक पिता का अपने बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए निकलना कितना दर्दनाक है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पटना में सुशांत के घर के बाहर भीड़ नजर आ रही है और घर वाले उनसे हाथ जोड़कर सामने से हटने की गुजारिश करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत के पिताजी के साथ उनकी भाभी और चचेरे भाई भी मुंबई आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button