अन्य राज्यों कीदेश विदेश कीन्यूज़

राम मंदिर निर्माण के लिए अभियान चलाकर VHP ने महज 2 दिन में जुटाए 100 करोड़

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण के लिए इस समय पूरे देश में जन जागरण अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर चंदा इकट्ठा कर रहा है। देश मंदिर निर्माण के लिए कितना उत्साहित है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जागृति कार्यक्रम के दो दिन के अंदर ही 100 करोड़ का चंदा इकट्ठा किया जा चुका है। इस बात की पुष्ठि रामभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की है।

जनसंपर्क अभियान चल रहा हैै
राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जनसंपर्क और जागरण अभियान चला रहा था। बता दें संस्था ने 27 फरबरी तक यह अभियान चलाने का प्लान बनाया है। इस दौरान यह लोग पैसे इकट्ठा करेंगे। बता दें अभियान शुरु होते ही इसमें दान की शुरुआत सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दान देकर शुरुआत की थी। कोविद ने ट्रस्ट को 5 लाख रुपए का दान दिया था।

नायडू ने भी किया दान
वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख की रकम का दान किया था। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पूरे परिवार ने यह दान दिया था। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने वालों में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे। जिनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर उत्तरप्रदेश और झारखण्ड के मुख्यमंत्री तक थे।

यूपी के पूर्व विधायक ने किया सबसे ज्यादा दान
बता दें राम मंदिर निर्माण के लिए अभी तक का सबसे बड़ा दान उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर ने दिया है। बता दें रायबरेली जिले के बैसवाड़ा गावं के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर ने ऐलान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1,11,11,111 करोड़ का चेक दिया था। यह रकम मंदिर निर्माण के लिए दी गई अब तक दी गई सबसे बड़ी रकम थी। बता दें मंदिर निर्माण के लिए अभी सबसे आगे बढ़कर विश्व हिंदू परिषद अगुवाई कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button