अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस अमर रहे इंकलाब ज़िंदाबाद दुनिया के मजदूर एक हो ……महामारी के गंभीर संकट से जूझ …..दुरुस्त,मजबूत और समृद्ध उन्नत राष्ट्र निर्माण ….. और मजदूर …..पढ़े इस विषय पर एक सन्देश ….
प्रिय साथियों,
पूरा देश कोरोना महामारी के गंभीर संकट से गुजर रहा है।
ऐसी जटिल परिस्थितियों में पूरे देश वासियों को एकजुट होकर इस संकट का सामना करने का संकल्प लेना होगा।
ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ सभी साथियों से आव्हान करता है कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 01मई 2021 के अवसर पर सभी साथी एक दूसरे की यथायोग्य मदद व सहयोग करने का संकल्प लें।
ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ सरकार से यह निवेदन करता है कि चिकित्सीय व्यवस्था को दुरुस्त,मजबूत और समृद्ध करना होगा। कोरोना मरीजों के लिए बेड एवम् ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था विषम परिस्थितियों में भी समझ उपलब्धता हो।
मजदूर दिवस पर यह कहना अनिवार्य हो जाता है कि आम जन को वैक्सीन की समुचित उपलब्धता और निजी हॉस्पिटल में भी निः शुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। गरीब परिवार को 10 किलो अनाज प्रति व्यक्ति के हिसाब से निः शुल्क उपलब्ध कराए। गरीब परिवार को ₹7500/- आगामी छः महीने तक नकद उपलब्ध कराया जाय। मजदूर और जनविरोधी नीतियों को रद्द करें यही हमारे राष्ट्र निर्माता हैं उनकी अनदेखी कतई न हो। कृषि संशोधन बिल 2020 वापस ले। कोरोना महामारी के खिलाफ जनसहयोग से पूरी सख्ती से ठोस योजना बनाकर महाअभियान चलाया जाए।
कोरोना महामारी से बचाओ के लिए कोविड19 के दिशा निर्देशों (मास्क,सोशल डिस्टेंडिग और सेनेटाइजर) का स्वयं, समाज व राष्ट्र हित में कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय। स्वस्थ,सुखी ,समृद्ध व उन्नत राष्ट्र के निर्माण में सभी जन एकजुट हों। यह वक्त है सबके एक जुट होकर जागरूक होकर विषम परिस्थितियों का सामना करें। इंकलाब ज़िंदाबाद दुनिया के मजदूर एक हो। एकता जिंदाबाद के साथ आपका साथी गणेश कछवाहा संयोजक ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ छत्तीसगढ़ ।