ठेकेदार ने नल जल के लिए सड़क खोदकर छोड़ा अधूरा, बारिश होने पर लोग परेशान  

नल जल योजना ने बिगाड़ दिए सड़कों की सूरत, लोग गिर रहे फिसलकर
[img-slider id="274450"]
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक नल-जल योजना को घर-घर तक पहुंचाने का काम गांवों में इन दिनों चल रहा है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को शुद्व पेयजल उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से गांव में पानी टंकी का निर्माण कर पाईप लाईन का विस्तारीकरण कर लोगों को शुद्व पेयजल पहुंचाने की योजना चल रही है। लेकिन बलौदाबाजार ब्लाॅक में इस योजना का बुरा हाल है। लगभग दो-तीन साल पहले शुरू हुए इस कार्य में एक भी पंचायत में कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसकी वजह से लोगों के घरो तक नल जल पहीं नहीं पहुंच पाया है। लोगों का कहना है कि योजना के तहत गांव-गांव में पानी टंकी का निर्माण से लेकर पाईप लाईन विस्तार के साथ सभी घरों मे नल जल का कनेक्शन किया जाना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से निर्माण कार्य में लेटलतीफी, स्तरहीन सामग्री का इस्तेमाल, घटिया निर्माण का खेल चल रहा है। जिसकी वजह से जनकल्याणकारी योजना का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
बलौदाबाजार ब्लाॅक के ग्राम कोरदा, सिरियाडीह, ताराशिव, मुण्डा, अहिल्दा सहित अनेको गांव में नल-जल योजना के तहत पाईप लाईन का विस्तारीकरण और पानी टंकी निर्माण का काम चल रहा है। इन गांवों में ग्राम पंचायत अहिल्दा के ग्रामीणों ने पत्रिका संवाददात को बताया कि ठेकेदार के द्वारा नल-जल योजना के तहत पाईप लाईन का काम किया जा रहा है। ठेकेदार इसके लिए सड़को की खुदाई भी कर रहे है, लेकिन दूसरी तरफ मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे बारिश होने की वजह से सड़को में कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अहिल्दा के ग्रामीण मुकेश साहू, पंचराम साहू, गिरीश साहू, हेम साहू, सोनाउ साहू, नरोत्तम साहू, रोहित वर्मा पंच, शेरा साहू, उभेराम कुर्रे, नरेश साहू, रेवाराम साहू तथा पूर्व सरपंच टोपराम साहू ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि अपने कार्यकाल में ग्राम अहिल्दा में अनेको वार्ड में सीसी रोड बनाये थे। जिसे नल-जल योजना के नाम पर पूरे सीसी रोड को तोड़ दिया जा रहा है और मरम्मत भी नहीं किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश में ही गढ्ढो में पानी भर गया है। सडक कीचड़ में तब्दील हो गया है लोगों को आवगमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  सड़क का हाल बिगड़ने से अहिल्दा के ग्रामीणों का चलना दुभर हो गया है। ठेकेदार के द्वारा नल-जल योजना का कार्य को बहुत ही धीमी गति से कर रहा है।  ठेकेदार के द्वारा पाईप लाईन के लिए गढ्ढा खोदकर मिट्टी से पाट दिया गया है, जिसकी वजह से सीसी रोड मिट्टी से पट चुका है, बारिश होने पर लोग फिसलकर गिर पड़ रहे है। ठेकेदार के द्वारा खोदे गए गढ्ढों में दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन फंस रहे है। लोगांे का आवागमन बाधित हो रहा है। लोग पूरी तरह परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने ठेकेदार को रोड का मरम्मत शीघ्र करने की मांग किया है, मरम्मत सही समय पर नहीं होने पर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने मजबूर होना पड़ेगा।
क्या कहते है ग्राम पंचायत सरपंच
रोड खराब होगा कहकर ठेकेदार को नल-जल का काम करने के लिए मना किया गया था। ठेकेदार के द्वारा सीसी रोड को तोड़कर मिट्टी से ढंक दिया जा रहा है, जिससे बारिश में कीचड़ ही कीचड़ हो गया है, लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
झब्बूलाल साहू, सरपंच
ग्राम पंचायत अहिल्दा
क्या कहते है ठेकेदार अग्रवाल
ग्राम अहिल्दा में बिछाए पाईप लाइन को चेक करने के लिए ग्रामणों के द्वारा बोर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल रहा है। हमारे द्वारा पाइप लाईन बिछाने लेने और टेस्टिंग के बाद तोड़े गए सीसी रोड का मरम्मत कर दिया जायेगा।
रेखचंद अग्रवाल, ठेकेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button