छत्तीसगढ़न्यूज़

अंबिकापुर: ईयरफोन लगाकर चला रहा था दोपहिया वाहन,आया वाहन की चपेट में,मौके पर हुई मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

मृतक ने कान में ईयरफोन लगाया था। संभवतः इसी कारण दूसरे वाहन की आवाज़ उसे सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया। गुरुवार की देर शाम डांडगांव से उदयपुर की ओर टरसाइकिल से आ रहा। वाहन की चपेट में आकर दीपक की मौत हो गई।

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम दावा के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक ने कान में ईयरफोन लगाया था। संभवतः इसी कारण दूसरे वाहन की आवाज़ उसे सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया।
उदयपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक प्रजापति 40 वर्ष ग्राम डांडगांव का रहने वाला था।वह कूलर बनाने का काम करता था। गुरुवार की देर शाम डांडगांव से उदयपुर की ओर मोटरसाइकिल से आ रहा। वाहन की चपेट में आकर दीपक की मौत हो गई। घटनास्थल के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि मृतक कान में ईयरफोन लगाया था।

संभावना जताई जा रही है कि कान में ईयरफोन लगाने के कारण संभवतः उसे वाहन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी और वह उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटनाकारित करने वाली वाहन का पता नहीं चल सका है। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने लोगों से अपील की है कि लोग वाहन चलाते समय ईयरफोन का प्रयोग ना करें। हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाए।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button