अन्य

डबल मर्डर से दहला कैथल, दिनदिहाड़े पति-पत्नी की हत्या

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

कैथल. हरियाणा के कैथल के पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक दोहरा हत्याकांड सामने आया है. इसमें एक 50 और 55 वर्षीय दम्पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है, जब दम्पति घर में अकेले थे. किसी ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी. घटना की सुचना पाकर एसपी लोकेन्द्र सिंह, डीएसपी विवेक चौधरी व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचे और सारे सबूत इकट्ठा किये.

 

परिजनों के अनुसार, घर में कोई नहीं था. सिर्फ सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाशो थी. कोई आया और सत्यवान को कमरे में व उनकी पत्नी को घर के मेन गेट पर चाकुओं से गोड़कर उनकी हत्या कर डाली. दम्पति का बेटा दिल्ली रहता है और बेटी की पुण्डरी शादी की हुई है. मृतक सत्यवान मंडी में आढ़ती थे.

क्या कहती है पुलिस

 

एसपी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना के अनुसार हम पहुंचे हैं और एक दम्पति की हत्या हो गई है, जिसमे सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता की हत्यारे कौन और कितने थे. जांच का विषय है और पड़ताल की जा रही है.

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button