22 फरवरी को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025


33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, दो पालियों में होगा आयोजन

[img-slider id="274450"]


रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2025) का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—

प्रथम पाली: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक

विषय: जनरल स्टडीज


द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक

विषय: एप्टीट्यूट टेस्ट

आयोग द्वारा बताया गया है कि परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button