अज्ञात लोगों ने ठेले में लगाई आग 2 लाख से अधिक का समान धु -धु कर जला


कोसीर ।कोसीर मुख्यालय के ग्राम मल्दा “अ ” में विगत दिवस 26 मार्च को सड़क किनारे रखे ठेले जनरल स्टोर्स में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी ठेला और ठेले में रखे समान धु -धु जल कर राख हो गया । ग्राम मल्दा “अ” निवासी गनपत साहू पिता रामदयाल साहू उम्र 35 वर्ष ने कोसीर थाने में आवेदन दिया है जिसमें बताया गया है कि 26 मार्च 11 .30 बजे कोई अज्ञात लोगों के दुवारा उसके ठेले में आग लगा दी जिसकी खबर होने पर वह अपने ठेले के पहुंचा ग्रामीण उसके साथ थे आग को बुझाने की कोशिश किये पर आग को नहीं बुझा पाए और ठेले के साथ उसमें रखे समान जल कर राख हो गया ।पीड़ित के दुवारा रात में ही घटने की जानकारी 112 को दी गई थी ।सुबह 27 मार्च को कोसीर थाने में लिखित शिकायत किया गया है । गनपत साहू का कहना है मैं गरीब कृषक हूं ठेले में जनरल स्टोर खोला था मेरा और मेरे परिवार का दिन -रोटी ठेले से जुड़ा था जिसे अज्ञात लोगों ने जला दी ।रिपोर्ट के आधार पर ठेले में लगभग 2 लाख की उसे क्षति हुई होगी फ्रिज ,के साथ किराना समान डंडा आदि समान थे ।कोसीर पुलिस आज शाम गांव पहुँची और घटना स्थल की मुयाना किये ।घटना की तस्दीक करते हुए घटना की खोज बीन में जुट गई है ।आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक गरीब कृषक की ठेले को आग के हवाले कर दिया गया जिससे उसकी रोजी -रोटी जुड़ी थी ।कोसीर पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है आखिर कौन है जो इस कृत्य को अंजाम दिया है ।
क्या कहते हैं कोसीर थाना प्रभारी – ग्राम मल्दा में ठेले में आगजनी का मामला हुआ है ।पीड़ित ने शिकायत की है घटने की जांच होगी ।

[img-slider id="274450"]

जयमंगल पटेल
उप निरक्षक
कोसीर थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button