छत्तीसगढ़रायगढ़

19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ब्यूटी पार्लर में हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

रायगढ़। जूटमिल क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, मृतका के मोहल्ले का एक युवक और सारंगढ़ का रहने वाला एक अन्य युवक इस मामले से जुड़े हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवती का दोनों में से किसी एक युवक के साथ कोई विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले इनमें से एक युवक जेल कॉम्प्लेक्स स्थित ब्यूटी पार्लर में पहुंचा था, जहां युवती काम करती थी। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज से खुल सकते हैं राज

पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। चूंकि ब्यूटी पार्लर में झगड़े की बात सामने आई है, ऐसे में पुलिस को वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, पार्लर के ऑनर और वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा सकती है, जिससे इस आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button