सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया बलात्कार..

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना इलाके में 16 साल की नाबालिग के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और इसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकियां दीं और कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में परेशान पीड़िता ने जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

[img-slider id="274450"]

कैथवाड़ा थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने जानकारी दी है कि शिकायत में आरोप है कि एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और अश्लील वीडियो बनाए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी इसके बाद नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगे। जिससे परेशान होकर लड़की ने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, देर रात तबीयत खराब होने पर परिजन पीड़िता को अलवर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से भरतपुर पुलिस शव को लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मीणा ने बताया कि कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के पीड़ित 16 साल की नाबालिग मृत बालिका के परिजनों ने थाने पर पहुंचकर लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया।

शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले 16 वर्षीय पीड़िता खेत पर काम से गई थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पास के ही गांव खोहरा के रहने वाले हफीज और मनीष नाम के युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाए। इसके बाद आरोपी बार-बार पीड़िता को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका बलात्कार करते रहे। इसके बाद जब पीड़िता ने उनके पास जाने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके फोटो-वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए। जिसके बाद मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ख़ुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button