अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

अपराध:रेल्वे साईडिंग कुसमुण्डा से चोरी कर ले जा रहे चैनत व पाईप के साथ रंगेहाथ आरोपी गिरफ्तार…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आरोपी के विरूद्ध धारा-379,34 भादवि के तहत कुसमुंडा पुलिस ने की कार्यवाही.

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.08.2021 के रात्रि करीब 11.00 बजे प्रार्थी रविशंकर द्विवेदी अपने ड्राईवर बृजेश तिवारी व कंडेक्टर संजय दास के साथ आर.ओ.बी.साईड ऑफिस गया था, तो देखा कि चार-पांच व्यक्ति साईडिंग से लोहे का चैनल व पाईप को चोरी कर ले जा रहे थे, जो इनको आते देखकर उक्त सामग्री को पटककर भागने लगे इनके द्वारा एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया उसके तुरंत बाद थाना कुसमुण्डा पुलिस को सूचित किये जाने पर तत्काल घटनास्थल रवाना होकर पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम रामलाल पटेल निवासी बरमपुर सर्वमंगला नगर का होना बताया जो अपने अन्य 04 साथियों के साथ रेल्वे साईडिंग से चैनल व पाईप की चोरी करना कबूल किया. आरोपी के कब्जे से लोहे के चैनल व पाईप कीमती 5000 रूपये को जप्त कर थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध धारा-379,34 भादवि के तहत कुसमुंडा पुलिस ने कार्यवाही की है. आरोपी को विधिवत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लोहा, कबाड़, डीजल व अन्य अवैध कारोबारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस के साथ प्रार्थी व उसके साथियों का सराहनीय योगदान रहा है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button