अपराधियों का बोलबाला, हैरान कर देने वाला दुष्कर्म की घटनाओं का आंकड़ा

नई दिल्ली: 2020 के मुकाबले 2021 में दिल्ली का क्राइम ग्राफ 16.35 फीसदी बढ़ गया है। इसमें बलात्कार के मामलों में 21.69 फीसदी का इजाफा हुआ है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस मुख्यालय पर आयोजित वार्षिक प्रेसवार्ता में यह खबर दी। अस्थाना के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने 2030 तक अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत दिल्ली में निर्भया कांड से दिल्ली में 10 हजार से अधिक CCTV लगाए जाएंगे। साथ ही कानून तथा यातायात इंतजाम को और ज्यादा सख्त बनाने के लिए अलग से यूनिट बनाई जाएगी।

वही दिल्ली में परिचित ही महिलाओं की आबरू के दुश्मन सिद्ध हो रहे हैं। इस साल दिल्ली में बलात्कार के मामले में 21.69 फीसदी कि बढ़ोतरी हुई है। इनमें से लगभग 1.5 फीसदी अपराधी अजनबी है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में साल 2021 में बलात्कार के 1969 मामले दर्ज किए गए। बीते वर्ष के मुकाबले इस साल बलात्कार के मामले में 21.69 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2020 में 1618 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही महिलाओं का उत्पीड़न के मामलों में 17.51 फीसदी कि बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में 2429 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि साल 2020 में 2067 केस दर्ज किए गए थे। वहीं, छेड़खानी मामले में 2.43 फीसदी कि बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, बलात्कार के 45 फीसदी मामलों में पीड़िता के साथ परिवार के सदस्य या दोस्तों ने बलात्कार किया। 28 फीसदी लोग उनके दूर के परिचित थे। 13 फीसदी रिश्तेदार थे। जबकि 11 फीसदी पड़ोसी तथा एक फीसदी सहकर्मी हैं। बलात्कार के मामलों में अजनबियों की संलिप्तता वर्ष दर वर्ष कम हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button