अब तक 4 व्यक्तियों और 20 गायों की जान ले चुका है ये आदमखोर बाघ, वन विभाग ने तुरंत गोली मारने के दिए आदेश

उधगमंडलम (तमिलनाडु), एक अक्टूबर (भाषा) बाघ द्वारा शुक्रवार को एक और व्यक्ति की जान लिए जाने के बाद मुख्य वन संरक्षक शेखर कुमार नीरज ने नरभक्षी को तुरंत गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में बाघ ने चौथे व्यक्ति की मार डाला है।

बाघ द्वारा पिछले शुक्रवार को गुडलुर में एक चरवाहे की हत्या किए जाने के बाद वन विभाग ने नरभक्षी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था। हालांकि, पिछले छह दिनों में बाघ केरल के विशेष कार्य बल के कुछ कर्मियों सहित लगभग वन विभाग के 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को घायल कर चुका है । दो पालतू हाथियों पर भी बाघ ने हमला किया।

बाघ को मेफील्ड में घूमते हुए देखा गया था। यह जगह 29 सितंबर को बाघ द्वारा एक बकरी पर किए गए हमले के स्थल से दो किलोमीटर दूर थी। इसके बाद बाघ ने मुदुमलाई बाघ अभ्यारण्य के तहत आने वाले अताकराई में प्रवेश किया और आज यहां 85 साल के एक व्यक्ति को मार डाला। इससे ग्रामीणों में दरशत व्याप्त हो गई और उन्होंने इसे पकड़ने की मांग की।

गुडलुर के विधायक पी जयालसीन ने इस मामले में तुरंत दखल की मांग की। बाघ अभी तक चार लोगों, 20 गाय और एक बकरी को मार चुका है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नीरज ने नरभक्षी को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button