लवन शाखा में धान की खरीदी पूर्णता की ओर 

97 प्रतिशत किसानों से की जा चूकी है धान की खरीदी 9 हजार 9 सौ 18 क्वींटल धान की खरीदी शेष
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी के लिए अब मात्र 2 दिन का समय ही शेष रह गया है। पंजीकृत किसान 12890 में से 12264 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना बेच लिया है। चूंकि खरीदी के लिए केवल 2 दिन का समय ही शेष रह गया है, इसलिए महज गिनती के किसान ही टोकन कटवा सकते है।  हालांकि समितियों का प्रयास है कि सभी पंजीकृत किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकें। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों के गांव में मुनादी भी करा दी गई है। ताकि कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न रह जाये। पिछले दिनों असामयिक बारिश की वजह से अधिकांश किसान 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाये थे। उन किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने की चिन्ता सताने लगी थी। लेकिन किसानों की समस्याओ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की तारीख 7 फरवरी तक बढ़ा दिए थे। जिससे किसानो में हर्ष व्याप्त है।
जिला सहकारी बैंक लवन के अन्तर्गत 11 समिति और 14 उपार्जन केन्द्र है। सभी उपार्जन केन्द्र में लगभग 97 प्रतिशत तक किसानों से धान की खरीदी अब तक की जा चूकी है। बचे हुए कुछ किसान ऐसे है या तो बाहर चले गए है, या तो अपना खेत को गिरवी रख लिये है, शायद इसी वजह से छुटे हुए किसान समर्थन मूल्य पर धान समय पर नहीं बेच पाये है।
उपार्जन केन्द्रों में धान की स्थिति
डोंगरीडीह केन्द्र में 29 हजार 7 सौ 3 क्वींटल धान की खरीदी की जा चूकी है, जिसमें से 5 हजार 169 क्वींटल धान का उठाव नहीं हो सका है। इसी तरह उपार्जन केन्द्र कोरदा में 18 हजार 8 सौ 37 क्वींटल धान की खरीदी 02 फरवरी तक की जा चूकी है जिनमें से 11 हजार 6 सौ 21 क्वींटल धान का उठाव नही हो पाया है। करदा उपार्जन केन्द्र में 19 हजार 8 सौ 16 क्वींटल, जिनमें से 12 हजार 8 सौ 59 क्वींटल धान का उठाव होना बाकी है। बरदा सोसायटी में इस वर्ष सबसे अधिक 58 हजार 3 सौ 92 क्वींटल धान की खरीदी की गई जिसमें से परिवहन के लिए 15 हजार 2 सौ 50 क्वींटल धान परिवहन होना बाकी है। इसी तरह खैरा उर्पाजन केन्द्र में 36 हजार 3 सौ 46 क्वींटल धान की खरीदी परिवहन 16 हजार 4 सौ 83 क्वींटल का परिवहन नहीं हो पाया है। सिरियाडीह में 22 हजार 8 सौ 37 क्वींटल, परिवहन 8 हजार 99 क्वींटल, मरदा उर्पाजन केन्द्र में 19 हजार 3 सौ 67 क्वींटल एवं परिवहन 6 हजार 3 सौ 31 क्वीटल, कोयदा उपार्जन केन्द्र में 18 हजार 71 क्वींटल एवं 6 हजार 3 सौ 60 क्वींटल परिवहन, कोहरौद में 59 हजार 8 सौ क्वींटल, एवं परिवहन 18 हजार 71 क्वींटल, उपार्जन केन्द्र सरखोर में 45 हजार 56 क्वींटल एवं परिवहन 13 हजार 2 सौ 57 क्वींटल धान, अहिल्दा उपार्जन केन्द्र में 33 हजार 7 सौ 30 क्वींटल व परिवहन 8 हजार 3 सौ 97 क्वींटल, लवन सोसायटी में 62 हजार 2 सौ 22 क्वींटल, एवं परिवहन 8 हजार 3 सौ 97 क्वींटल, मुण्डा उर्पाजन केन्द्र में 36 हजार 1 सौ 93 क्वींटल एवं परिवहन 5 हजार 5 सौ 65 क्वींटल, भालूकोना उपार्जन केन्द्र में 29 हजार 20 क्वींटल एवं परिवहन 10 हजार 4 सौ 80 क्वींटल धान का उठाव नहीं हो सका है। वही, कुल 14 उपार्जन केन्द्रो में 9 हजार 9 सौ 18 क्वीटल धान की खरीदी करना शेष है।
क्या कहते है शाखा प्रबंधक
लवन शाखा अन्तर्गत पंजीकृत किसानों से 97 प्रतिशत तक धान की खरीदी की जा चूकी है, धान की खरीदी लगभग पूर्णता की ओर है, शेष बचे हुए किसानों के बचे हुए धान की खरीदी के लिए टोकन जारी कर खरीदी की जा रही है।
डी.एस.वर्मा, शाखा-प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक, लवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button