
बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंदुओं के साथ अमानवीय बर्ताव खुलकर सामने आ गया है। यहां दुर्गापूजा के चलते हिंदू मंदिरों में इस तरह तोड़फोड़ की गई कि दंगे भड़क गए। इस दंगे में 3 व्यक्तियों के मारे जाने तथा कई व्यक्तियों के चोटिल होने की खबर है। फिलहाल हालात को नियंत्रित करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है।
प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, ढाका से करीम 100 किमी की दूरी पर कमिला नाम के स्थान पर ईशनिंदा के आरोपों के पश्चात् मंदिर में तोड़फोड़ की गई। खबर के अनुसार, हिंसक झड़पें बढ़ती देख पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार, चांदपुर के हाजीगंज, चत्तोरग्राम के बांसखली तथा कॉक्स बाजार के पेकुआ में भी मंदिरों के भीतर तोड़फोड़ के मामले दर्ज किए गए।




