आईपीएस राधेश्याम नायक ने शिक्षकों को किया प्रेरित, संस्कार स्कूल में पैरेंटिंग और बाल मनोविज्ञान पर दिया मार्गदर्शन

रायगढ़, 12 जुलाई। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में पैरेंटिंग और बाल मनोविज्ञान विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त डीआईजी एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी राधेश्याम नायक ने शिक्षकों और प्रबंधन को बच्चों के व्यवहार, उनके मानसिक विकास और प्रभावी अभिभावकत्व से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व डीआईजी राधेश्याम नायक विशेष आमंत्रण पर संस्कार पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। वे अपने पुलिस सेवा काल में सरगुजा सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं तथा डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

सेमिनार के दौरान राधेश्याम नायक ने बाल मनोविज्ञान, बच्चों में व्यवहारगत बदलाव के कारणों और उन्हें सही दिशा देने में अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सकारात्मक पैरेंटिंग, संवाद और अनुशासन के संतुलन को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।

इस अवसर पर पूर्व संयुक्त संचालक, फर्म एंड सोसायटी भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Back to top button