आज का युवा कल का नेतृत्वकर्ता : रामचंद्र शर्मा

संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र संघ का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि विद्यालय के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा के निर्देशन में हेड बॉय, हेड गर्ल सहित सांस्कृतिक, खेलकूद, अनुशासन एवं अन्य विभागों के प्रमुखों का चयन किया गया। इनके सहयोग के लिए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को डिप्टी पदों की जिम्मेदारी भी दी गई।

समारोह में अदिति केडिया को हेड गर्ल और रजनीश साहू को हेड बॉय चुना गया। इसके अलावा दिशांत पटेल, अग्रिमा दुबे, युवराज पटेल, आस्था पटेल, आलोक कुमार, पुष्पा कुमारी, अंशु पटेल, दिशा चौधरी, प्रभात पांडेय, मिताली मालाकार, अनमोल पांडेय, रागिनी पटेल, ईशान पांडेय, एकता कुमारी, नेक चौधरी, प्रियंका भगत, देवेश पटेल, अर्पिता राज, निहाल सोनी, श्रुति रानी प्रधान, पीयूष सिंह, चेतना नायक, गीतेश चौधरी, अंशिका पंडा, अखिलेश बेहरा और श्रेया सिंह को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारियों पर आधारित नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, विभिन्न क्षेत्रों की समझ बढ़ाने, योजना निर्माण की क्षमता विकसित करने तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष छात्र संघ का गठन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे।

Back to top button