11th March 2026
देश विदेश की

आज ही अपने PF खाते से नॉमिनी का नाम जोड़ लें वरना 7 लाख रुपये का होगा नुकसान

 अगर आप ईपीएफ के सदस्य हैं और आपका पीएफ कटता है तो अपने खाते में नॉमिनी का नाम आज ही जोड़ लेना चाहिए। EPFO ने अपने 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, “सदस्यों को अपने परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए आज ही ई-नामांकन फ़ाइल करें। सदस्यों को वहां परिवार के सदस्यों/नामिति को नामित करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

बता दें आप घर बैठे ही ई-नाॅमिनेशन फाइल कर सकते हैं। इससे जहां निवेशक को ऑफिस के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगी। वहीं, निवेशक की मृत्यु पर नाॅमिनी को पेंशन, फंड और इंश्योरेंस का लाभ आसानी से मिल जाएगा।

ईपीएफओ ने अपने ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी साझा की है। इससे पहले एक और ट्वीट के जरिए ई-नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। ” EPF/EPS नामांकन डिजिटल रूप से दाखिल करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें।” आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना नाॅमिनी ऑनलाइन जोड़ सकते हैं

अगर नहीं किया काम तो 7 लाख का होगा नुकसान

अगर आपने नॉमिनी का नाम ऐड नहीं किया तो आपके परिवार को 7 लाख रुपये तक का नुकसान हो सकता है। बता दें ईपीएफओ के सदस्य की मौत के बाद बीमा की रकम का भुगतान होता है। अगर सेवा के दौरान ईपीएफ कर्मचारी की मृत्यु होने पर नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी बीमा के लिए क्लेम कर सकता है। स्कीम के तहत न्यूनमत बीमा लाभ राशि ढाई लाख रुपये है। वहीं, बीमा की अधिकतम रकम 7 लाख रुपये है। मतलब ये कि नॉमिनी 7 लाख रुपए तक की बीमा रकम ले सकता है। बीमा की रकम सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में जमा किया जाता है।

यहां समझें पूरा प्रोसेस

  • EPFO वेबसाइट पर लाॅगइन करें। उसके बाद सर्विस पर क्लिक करें, फिर Employees ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद Member UAN/Online Service पर क्लिक करें।
  • UAN और पासवर्ड के साथ लाॅगइन करें।
  • मैनेज टैब पर क्लिक करने के बाद E- Nomination सलेक्ट करें।
  • Provide Details टैब पर जाएं और पूरी जानकारी दें और Save कर दें।
  • फैमली से जुड़ी डीटेल्स के लिए Yes पर क्लिक करें।
  • अपना फैमिली डीटेल्स लिखें। (एक से ज्यादा नाॅमिनी भी जोड़ा जा सकता है।)
  • Nomination Details पर क्लिक करके लिखें कितने प्रतिशत शेयर का हकदार होंगे।
  • इसके बाद E-Sign पर क्लिक करें। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका नाॅमिनी खाते से EPF/EPS जुड़ जाएगा।

Related posts

Airtel, Jio और Vi देने वाले हैं यूजर्स को 440V का झटका! फिर बढ़ने वाली है Plans की कीमत

Aapki Aawaz

T20 World Cup: अफगानिस्तान के हाथों में टीम इंडिया की तकदीर, भारतीय फैन्स करेंगे मोहम्मद नबी एंड कंपनी की जीत की दुआ

ADMIN DESK

मंगेतर के साथ बलात्कार और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में दरोगा पर केस दर्ज

ADMIN DESK

Leave a Comment