
आपदा को अवसर में बदलने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर :- रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कालाबाजारी की शिकायत आप इस नंबर पर 9479191099 कर सकते हैं। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार राजधानी पुलिस ने सूर्यकांत यादव निवासी बलोदाबाज़ार और रोहनीपुरम निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दोनों के खिलाफ जानकारी मिली थी। वहीं दोनों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार किया। संभावना जताई जा रही है कि इस कालाबाजारी में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं।